Advertisement

क्रेशर पर रोब जमाने दबंगों ने की फायरिंग। मैनेजर से प्रतिमाह 25 हजार की रखी डिमांड!

Bhind। गोहद विधान सभा क्षेत्र में गुंडों का दबदबा 25 हज़ार की डिमांड पूरी न होने पर की गिट्टी क्रेशर पर की दबंगों ने की फायरिंग। क्रेशर मैनेजर ने थाना में कराई रिपोर्ट दर्ज।

बताना ज़रूरी है गिट्टी क्रेशर के मैनेजर राहुल गुर्जर ने थाने में लिखित शिकायत के माध्यम से बताया 21 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे सतीश गुर्जर अपने साथियों से साथ क्रेशर पर आया और कहने लगा मुझे क्रेशर से प्रति महीने बंदी के तौर पर 25 हजार रुपए देने पड़ेंगे।मैंने कहा हम बंदी तो नहीं दे पाएंगे।
फिर वह वहां से चला गया और रात तक़रीबन 10 बजे वो अपने दोस्तों के साथ अचानक हमारे क्रेशर पर आ धमका और गोलियां चलाने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर खदान में काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए। लगभग चार दर्जन से अधिक राउंड फायर किए हैं।
मैने तत्काल गोहद पुलिस को फोन लगा कर बताया। पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी पुलिस की गाड़ी देखते ही भाग निकले। कुछ देर बाद पुनः फिर गोली चलना शुरू हो गया। फिर जब पुलिस पहुंचती आरोपी फिर भाग लिए इस तरह देर रात 10 बजे से 2 बजे तक रुक रुक कर लगा तार फायरिंग होती रही। इस घटना से क्रेशर मालिक एवं काम करने वाले मजदूर दहशत में आ गए। सुबह हुआ तो क्रेशर संचालक थाने पहुंचे वहां जाकर उन्होंने लिखित आवेदन देकर शिकायत है। जिस पर से थाना प्रभारी गोहद ने संगीन धाराओं में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में ले लिया। साथ ही थाना प्रभारी गोहद का कहना है कि आरोपी सतीश गुर्जर के खिलाफ पूर्व से कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। जिस कर जांच चल रही है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा