Advertisement

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया स्थापना दिवस

Bhind ।
कस्बा गोरमी में पोरसा रॉड स्थित सेंटर बैंक ऑफ इंडिया का 114 वा स्थापना दिवस मनाया गया।
इस मौके पर बैंक के संस्थापक सोराबजी पोचखान वाला की तस्वीर पर बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने माल्यार्पण किया।
वहीं उपस्थित लोगों को बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं लोन के बारे में बताया गया ।इस अवसर पर मैनेजर सुनील कुमार,मुकेश कुमार, हेमंत,जयसिंह,रवि भदौरिया,सत्यबीर,कुलदीप रंजीत परिहार एवं नरेश उपस्थित रहे।