Bhind । ऊमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के नजदीक कार टू कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें निजी वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वही दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

उमरी प्रभारी शिव प्रताप ने बताया कृष्ण एवं अनुज पुत्र ओम ओमप्रकाश राजावत पुत्र निर्भय सिंह राजावत निवासी ककहरा से भिंड अपनी निजी की गाड़ी यामिनी में आ रहे थे। तभी उमरी टोल प्लाजा के पास सामने से अनियंत्रित एवं लापरवाही पूर्वक शिफ्ट गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी भीषण थी कृष्ण एवं अनुज और उनके पिता ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही रास्ते से गुजर रहे भारत चौधरी ने जब ये घटना देखी तो तत्काल अपने वाहन से उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया। और सीएमएचओ डॉ0 जेएस यादव को फोन पर सारी घटना के बारे में बताया। सूचना मिलते ही डॉक्टर जे एस यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों एवं सभी घायलों को तत्काल इलाज देने की सलाह दी।
आदेश पाते ही डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत को देखते हुए पिता एवं पुत्र को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। इधर घटना स्थल से उमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ट्रॉमा सैंटर पहुंचे और सामने वाली गाड़ी की चालकों को इलाज़ दिलवाया। उनके मोनू परमार पुत्र बलराज सिंह एवं शिवदत्त पुत्र गोरेलाल निवासी घोषपुर मुरैना का नाम पता पूंछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो फॉर व्हीलर आमने सामने टकराई,भीषण टक्कर में पिता पुत्र सहित पांच लोग घायल।















