Advertisement

लोडर ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

भिंड। देहात थाना अंतर्गत बाइक पर सवार अटेर रोड पुलिया के पास एक अनियंत्रित लीडर ने 50 वर्षीय अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुरैना अंबाह ग्राम बडपरा निवासी रामबरन पुत्र रामलखन राठौड़ एवं पत्नी रामसाखी के साथ ग्राम दतावली अपनी भीभी के यहां रहे थे। तभी सामने से आती हुई अनियंत्रित लोडर वाहन के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी जिसे रामवरन नामक व्यक्ति घायल हो गया उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है बरहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।