भिंड। देहात थाना अंतर्गत दबोह पुलिया के पास बाइक टमटम की अपने सामने टक्कर हो गई चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । 100 डायल की मदद से जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को किया ग्वालियर रेफर।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार ग्राम लावन निवासी अखिलेश जाटव अपनी पुत्री जूली एवं शिवानी को लेकर परिवार में किसी को बच्चा हुआ है उसे देखने के लिए जिला चिकित्सालय गए हुए थे वहां से लौटते वक्त दबोहा मोड पुलिया के नजदीक सामने से आती हुई अनियंत्रित एक टमटम ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे अखिलेश, जूली, शिवानी, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं टमटम में बैठी एक महिला और भी गंभीर चोटें आई है। बताया गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
बाइक टमटम की भिड़ंत पिता पुत्री सहित चार घायल,एक रेफर।















