भिंड। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध संसद मे आपत्ति जनक टिप्पणी को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने जबरदस्त विरोध किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर के भीम नगर में इलाके में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने मुंह पर काली पट्टी बांध कांग्रेसियों ने मौन विरोध प्रदर्शन किया है। इससे पूर्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किए।

इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राधे श्याम शर्मा ने कहा है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा बार-बार संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति अपमानजनक बातें कही जा रही हैं। उनके द्वारा लिखे गए संविधान को खंडित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी संसद से लेकर सड़क तक लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा पान सिंह , सुशीला नरवरिया,संदीप मिश्रा,महेश जाटव,अनिल भारद्वाज,राजवीर खन्ना, राहुल कुशवाह, कमलेश सुमन, बलराम जाटव, हिम्मत सिंह, हरिओम ,कमलेश जाटव, विनोद जाटव, प्रमोद दीक्षित ,रामरतन यादव, दर्शन सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह ,संजीव बरुआ, मोहर सिंह जाटव, रेखा नरवरिया, संजय यादव, बृजेश जैन, राम सिंह जाटव, श्याम लाल, प्रमोद जाटव, कोमल मिजोरिया ,होतम सिंह, अरविंद कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे
संविधान निर्माता के समर्थन में कांग्रेस का मौन धारण प्रदर्शन।














