Advertisement

अनियंत्रित ट्रोला ने कुचली गया मौके पर ही मौत पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध।

Bhind मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर फूप उमरी मार्ग पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात तक़रीबन 3 बजे एक अनियंत्रित ट्राला ने सड़क पर बैठे आवारा गोवंश को टक्कर मार दी,टक्कर लगते ही आठ गायों की मौके पर मौत हो गई। एक दर्जन के करीब घायल हो गई है। घटना के समय दो दर्जन से अधिक गोवंश ट्रोला की चपेट में आए थे।
पुलिस के द्वारा बताया गया है कई घायल गौवंश के पैर कट गए, कुछ मरी हुई गायों को गड्ढा खोदकर करवा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बतया है गाँव में गौ शाला ना होने के चलते आवारा गोवंश सड़कों पर आकर बैठ जाते है।

यही कारण है कि आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आती है, किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कई किसान गाय का दूध निकाल कर गौवंश को आवारा छोड़ देते है जिसके चलते सड़क पर बैठे गोवंशों के कारण कई वाहन चालक भी उनसे टकराकर हताहत हो जाते l और कई बार बड़े वाहनों की चपेट में आने से गोवंश की हानी हो रही है,गौ संरक्षण की बात करने वाली मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार 15 सालों से अधिक सत्ता में रहने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है।

इनका कहना है,,,
टक्कर से सात आठ मरी है। पुलिस ने कुछ गाय गड्ढा खोद कर गढ़वा दीं है।
नरेंद्र भदोरिया सरपंच, स्थानीय निवासी

इनका कहना है,,,,,
lटक्कर से लगभग सात आठ मर गई है। 20 के लगभग घायल हुई है।
रघुराज सिंह स्थानीय निवासी

इनका कहना है,,
रात 3 बजे की घटना है। सूचना पर पहुंची थी पुलिस हेल्प के लिए, इसमें पांच गायों की मौत हुई है 15 घायल है
राहुल सिंह स्थानीय निवासी।