मालनपुर में बड़ी कार्रवाई!
Bhind । मुख्यालय के लास्ट छोर पर ग्वालियर से सेट मालनपुर थान पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। जहां एक ट्रक से कुंतल से ऊपर गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देश पर जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ़ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान में मालनपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान डेढ़ कुंटल के क़रीब गांजा हांथ लगा है।

मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी ने मीडिया को बताया एसआरएफ चौराहे पर पुलिस बल के साथ चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक ट्रक हमारे ओर आता हुआ दिखा मैंने ट्रक को रोका तो चालक ने ट्रक को भागाने का प्रयास किया।लेकिन पुलिस तुरंत हरक़त में आई और तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया । जब ट्रक की बारीकी से चेकिंग की तो ट्रक के ऊपर वाले टूल बॉक्स में प्लास्टिक की बोरी में कुछ भरा हुआ दिखा जो संदिग्ध लगा पुलिस ने बोरियों को खोलकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा पाया। मैंने वही ट्रक को जप्ती में लेकर चालक सहित ट्रक में बैठे 4 लोगों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनका कहना है:
जब मैं चेकिंग कर रहा था तभी GA11 RJ 6033 ट्रक आते दिखाई दिया। उसको जब रोक तो चालक ने भागने का असफल प्रयास किया। तभी उसको पकड़ लिया । चालक रामजी लाल के साथ तीन अन्य लोगो को गिरफ्तार किया । जिनपे कार्रवाई की जा रही है।
-: प्रदीप सोनी टीआई मालनपुर।















