बहु पूनम ने किया खुलासा।
भिंड। देहात थाना अंतर्गत रविवार सुबह बेटे की ग़लती के खामियाजा बाप को भुगतना पड़ा। आरोपियों ने घेर कर एक बुजुर्ग पिता को गोली मार दी और घटना कर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर जिला चिकित्सालय भिज वाया शिकायत के उपरांत आरोपियों की धड़ पकड़ शुरू कर दी है। इसमें पांच आरोपी बनाए गए हैं।
देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया पंचम सिंह पुत्र छोटेलाल जाटव निवासी नरू का पूरा थाना मौ हाल मदन पुरा भिंड में अपने बेटे ज्वाला और बहू पूनम के साथ रहा रहा था ।तभी राहुल पुरुषोत्तम मोतीलाल जाटव ने कट्टे से फायर कर छोलियाना नहर के नजदीक गोली मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।
घायल अवस्था में पंचम ने पुलिस को यह भी बताया कि मेरे बेटे ज्वाला और पूनम ने समाज एवं परिवार की बिना मर्जी के तीन माह पूर्व पहले पति को छोड़ कर
ज्वाला से शादी कर ली। तभी से आरोपी ससुराल पक्ष के लोग राहुल,परसोत्तम एवं मोतीलाल आदि ने मेरे बेटे और बहु के दुश्मन बने हुए है जान से मारने को घूम रहे हैं। बहु पूनम ने बताया कि हम लोग घर छोड़ आए हैं और बचते बचाते दिल्ली,उदयपुर,मुंबई जैसे अन्य शहरों में रह रहे थे। अभी हाल ही में अटेर रोड चंदनपुर एवं मदनपुरा एक किराए के मकान में आकर रहने लगे थे। घात लगाए पहले से बैठे इन आरोपियों ने आज सुबह मेरे ससुर पंचम पर हमला कर दिया।















