Advertisement

देश में चैनो-अमन की दुआ के साथ मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी ईद की नमाज।

देश में चैनो-अमन की दुआ के साथ मुस्लिम भाइयों ने पढ़ी ईद की नमाज।

भिंड। माहे रमजान का आखिरी जुमा (अलवदा जुमा) के रुखसत होते शाम रोजदारों ने मगरिब की नमाज अदा कर इस मुकद्दस दिन के लिए आसमान पर एक महीन चांद देखा। चांद दिखते ही खुशियां आंखों में भर कर दूसरे को मुबारकबाद दी। तभी शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम का ऐलान हुआ, ईद की नमाज शनिवार सुबह 7:45 पर ईदगाह परेड चौराहे पर अदा की जाएगी. जहां शहर के वक्त से पहुंच कर आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद की नमाज़ अदा की। जहां उन्होने देश के लिए चेन ओ अमन एवं भाई चारे की दुआ की।
वही विभिन पार्टी नेताओं ने मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद एवं शुभकामनाएं देकर बांटी खुशियां और कौमी एकता का नारा बुलंद किया। इस दौरान शहर की तमाम मस्जिदों में 10 – 10 मिनट के अंतराल से नमाज अदा की गईं। वही आपसी भाई चारा एवं अमन का संदेश देने वाले पवित्र महीने कै त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव सिंह ने मुस्लिम समाज के बंधुओं से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद एवं शुभकामनायें देते हुए समाज मे आपसी प्रेम,भाईचारा,सौहार्द एवं सद्भावना का सन्देश दिया। और उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा मुस्लिम समाज के नेता भी साथ थे।