Advertisement

एक बारिश के पानी में तिनके की तरह बिखर गए चेक डेम पर उठ रहे हैं सवाल!

Bhind । जिले के डीडी ग्राम स्थित क्वारी नदी पर बनाये जा रहे। चेक डेम ( स्टॉप डेम )को लेकर ग्रामीणों द्वारा कंपनी पर भृष्टाचार के आरोप लगाये जा रहे हैं। जिसको लेकर प्रभारी मंत्री पहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई योजना समिति की बैठक में भी मुद्दा गरमाया रहा। जहां नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी जमकर कलेक्टर एवं प्रशासन पर भी निशान साधा।

मामला दरअसल भिंड जिले के ग्राम डीडी गांव का है जहां क्वारी नदी में पानी रोकने 5 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से चेक डेम का निर्माण जल संसाधन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। इसका निर्माण विनायक कन्ट्रेक्शन कम्पनी के द्वारा गुणवत्ता बिहीन तरीके से करके बड़ा भृष्टाचार किए जाने का सरपंच पति और ग्रामीणों ने लगाया है। गांव के लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि बारिश के मौसम में निर्माण कार्य के दौरान ही डेम के कई हिस्से तिनके की तरह बह गए। सबसे बड़ी बात है कि इस डेम के निर्माण कार्य के बड़े हिस्से का भुगतान भी जल संसाधन विभाग के द्वारा किया जा चुका है।

ग्रामीणों के अलाव अटेर विधायक उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी चेक डैम के निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर जमकर योजना समिति की बैठक में सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि भाजपा के शासन में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सभी कार्य गुणवत्ता विहीन किया जा रहे हैं। जो चेक डैम थोड़ी सी बारिश में बह गया वह आगे कितना टिक पाएगा। इसका अंदाजा तिनके की तरह बिखरे उसे चेक डैम की तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है। हालांकि शिकायत के बाद इस चेकडैम के कुछ हिस्से का पुनः निर्माण कराया जा रहा है फिर भी उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही गुणवत्ता युक्त चेक डैम बनाने की मांग की है।