Advertisement

पिछले 12 वर्ष से नहीं आया मोहल्ले में सफाई कर्मी झाड़ू लगाने।

स्थानी लोग ही झाड़ू लगाकर रखते हैं अपनी गली को साफ।

Bhind । एक तरफ जहां नगर पालिका प्रशासन साफ़ सफाई को लेकर में निरंतर मीटिंग कर रही है। सफाई कर्मियों को सख्त हिदायत देकर नगर पालिका सीएमओ वेतन काटने की बात करते हैं। आला अधिकारियों के नोटिस के जवाब में सभी वार्डों में सफाई की दृष्टि व्यवस्था को लेकर जवाब दे रहे हैं। वही नगर पालिका क्षेत्र में एक ऐसा मोहल्ला भी है जहां पिछले 12 सालों से कोई भी नपा सफाई कर्मी सफाई करने नहीं पहुंचा।
जी हां मामला है श्री कृष्णा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 19 का जहां सामान्य,अल्पसंख्यक, ओबीसी,एससी एसटी सभी समाज के लोग निवासरत हैं। यहां की लगभग आबादी 300 के ऊपर है यहां स्थानीय लोगों ने जब से अपने मकान बनाए हैं तब से उन्होंने कभी कोई गली में सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हुए नहीं देखा। जब कि नगर पालिका सूत्रों से मिली जानकारी बताती है कि इस मोहल्ले में आधा दर्जन के लगभग सफाई करनी झाड़ू लगा रहे हैं। लेकिन दिखाई नहीं देते । मजे की बात यह है कि वो कर आधा दर्जन सफाई कर्मी सेलरी पा रहे हैं। अब वो किस जगह सफाई करते है कहां झाड़ू लगाते हैं,,? जबकि इनकी पिछले 12 सालों से निरंतर सैलरी निकल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यही भी मालूम हुआ है कि इस मोहल्ले में सफाई करने वाला दरोगा का करीबी रिश्तेदार है।

इनका कहना है,,,,
इस मोहल्ले में रहते हुए 20 साल हो गए हैं। मैंने यहां झाड़ू लगाते कभी नगर पालिका सफाई कर्मी नहीं देखा, यहां लगभग दो सौ ढाई सौ लोगों की आबादी है। ये वार्ड क्रमांक 19 है।
कल्लू भदौरिया, वार्ड क्रमांक 19।

इनका कहना है,,,
हमें लगभग 13 साल हो गए यहां रहते हुए।कोई सफाई कर्मी झाड़ू लगात हमने नहीं देखो।
अशोक भदोरिया वार्ड क्रमांक 19 निवासी,
इनका कहना है,,,
10-12 सालों से मैंने कभी यहां झाड़ू लगाते किसी नगर पालिका कर्मी को नहीं देखा मोहल्ले के लोग आपस में साफ सफाई करते रहते हैं।
पंचम सिंह भदोरिया स्थानीय निवासी।
इंक कहना है,,,
पिछले कई सालों से यहां कोई सफाई कर्मी नहीं आया। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन अमल नहीं हुआ।
,,,,शराफत खान वार्ड नंबर 19
इनका कहना है,,,
यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है तो मैं जांच करवाता हूं और उसके संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करूंगा ।
नरेंद्र गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका भिंड।

इनका कहना है,,
वहां निश्चित तौर पर सफाई करनी होगा औरझाड़ू लगाने जा रहा होगा। फिर भी मैं दिखाता हूँ।
जसवंत वर्मा,सीएमओ नगर पालिका भिंड