Bhind । तीन दिवस पूर्व चालू की गई कट्टा बनाने की अवैध फेक्ट्री में दविश दे कर समान सहित दो आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उनसे पूछ तांछ की जा रही है। डॉक्टर पुलिस अधीक्षक असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देषन पर नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के मार्गदर्षन में प्रभारी थाना देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य, उमरी निरीक्षक शिव प्रताप राजावत व सायबर सेल भिण्ड की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिला भिण्ड में अवैध हथियारों के कारोबार की धरपकड में एक बड़ी सफलताहासिल की है। कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता कर सी एस पी ने बताया मुखबिर की सूचना मिली ग्राम जामपुरा व अतरसूमा के बीहड में कुछ लोग अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे है। पिनपोइट सूचना पर देहात पुलिस व सायबर सेल ने संयुक्त रूप से दबिश देकर कटटा निर्माण कर रहे दो आरोपीगणों को गिरफ्तार किया है एवं आरोपियों से कटटा बनाने वाला सामान जप्त किया गया है एवं आरोपीगणों के विरूद्ध आम्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि हम तीन लोग कट्टे बनाने का काम करते है। हम तीनों को तीन दिन पहले ग्राम दीनपुरा निवासी एक व्यक्ति मिला था जिसने हमें कट्टे बनाने का पूरा सामान व मशीने लाकर दी और बीहड में कड्डे बनाने के लिये छोड गया फिर हम तीनों लोग कट्टे बनाने लग गए।
अवैध हथियार निर्माण करने वाले तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले व किसनी जिले से लाया गया है। इन पर पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण कर कारखाना संचालन करने अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी फिरोजबाद, मैनपुरी में भी कई बार गिरफ्तार किये जा चुके है। गिरफ्तार आरोपियों से हथियार निर्माण व अवैध हथियार क्रय विक्रय के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। शेष अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गयी है।

*बरामद माल मशरूका,,,,,*
बरामद मसरूका में 315 बोर के 5 कट्टे, 2 अधवने 315 बोर के कट्टे, लकडी का एक बडा व 6 छोटे टुकडे, मोटर साइकिल के हेण्डल का हिस्सा,दो आरी,एक हथौडा,एक हथौडी,दो सडसी,चार रेतनी,दो गोल रेती,एक बडा पेचकश. 15 फनल, दो तार के बण्डल, एक रेतमाल पट्टी,दो लोहे की चैडी पत्ती, दो लोहे की मोटी पत्ती, एक पतली पत्ती, एक मुडी हुई पत्ती, दो लोहे की कटिंग की हुई पत्ती, दो सुम्मी व दो छैनी, तीन घोडा,एक ट्रिगर,10 टोपी,तीन स्प्रिंग मोटी, पांच पतली स्प्रिंग, दो नली, एक ड्रिल मशीन, एक बाक मशीन, एक भट्टी, चार पीतल के तार, चार लोहे की पत्ती, एक चिमटा।
इसपूरी कार्यवाही मैं आमद
थाना देहात पुलिसप्रभारी मुकेश शाक्य, थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, उनि विजय शिवहरे, सउनि विनोद सोलंकी, आर रवि यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, पंकज जयंत, सुभाष तोमर,अजय उपाध्याय,अनिल जाट, राहुल शुक्ला,देवेन्द्र शर्मा। सायबर सेल से सत्यवीर सिंह, प्रमोद पाराषर महेष कुमार, सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव, पवन यादव, रितिक यादव आदि की सराहनीय भूमिका रही है।















