Advertisement

मंदिरों की जमीन पर अब नहीं रहेगा किसी का कब्ज़ा, मुक्तिधाम के सुधरेंगे हालत :- प्रहलाद पटेल

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भिंड विकास कार्य में पिछड़ा हुआ है इसको दुरुस्त किया जाएगा।

राजस्व अभियान 0.3 को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा की राजस्व अभिलेख में एवं अभिलेख दृष् दुरुस्ती में भिंड अव्वल पर है।

प्रत्येक विधानसभा पर विकास कार्य को दिए है एक करोड।

मैंने पक्ष विपक्ष सभी विधायकौ को बुलाकर चर्चा की है और समस्याओं का निष्कर्ष भी निकाला।

जिला योजना समिति की बैठक में पत्रकारों से भी मंत्री ने बात।

भिंड। जिला योजना समिति की बैठक में सरकारी योजनाओ पर लिए गए महत्व पूर्ण निर्णय। जिन्हें तत्काल प्रभाव से कार्य शील बनाया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष, क्षेत्रीय विधायक एवं समस्त अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहे। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास,श्रम विभाग एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 11 बजे जिला पंचायत भिण्ड में जिला योजना समिति बैठक को संबोधित कहा
जहां जहां मुक्तिधाम पर अतिक्रमण है उसे तुरंत हटवाया जाएगा। जिन मंदिरों की जमीनों पर लोगो ने कब्ज़ा कर रखा है अतिक्रमण है उसे तुरंत खाली कराया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों लोग नदियों के किनारे शव ले जाकर जलते हैं वहां पर मुक्तिधाम की व्यवस्था की जाएगी एवं जिले की जिन पंचायत में मुक्तिधाम के लिए जमीन नहीं है। वहां जमीन उपलब्ध करा कर मुक्ति धाम का निर्माण किया जाएगा।इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सदर विधायक नरेंद्र कुशवाहा, लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह मौजूद थी।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा आज की बैठक एक अच्छे वातावरण में संपन्न हुई है। जो कार्य पिछले ढाई वर्ष से पेंडिंग थे वो पूरे हुए। कनेरा परियोजना सिंध परियोजना कोड को सुचारू रूप से करने के लिए भी निर्देशित किया है। नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा 52 हजार प्रकरण सौर ऊर्जा के लिए चिन्हित किए हैं जिसमें 90% सब्सिडी के साथ किसान आवेदन कर सकेंगे। एक माह में समिति समस्त बिलों का भुगतान कर मुझे सूचित करें तथा विकास कार्य को लेकर चर्चा एवं दंदरौआ में अस्पताल को लेकर सवाल व रानी वीरागबा वाली रोड की बात तथा राजस्व में अभियान 0.3 पर भिंड जिले में बातांकन में भिंड जिला पीछे है। अभिलेख दृष्टि में भिंड जिले में मध्य प्रदेश में आगे स्थान प्राप्त किया है। उमरी टोल प्लाजा को लेकर कहा उमरी प्लाजा पर जो निकासी में परेशानी आ रही है। मेरी अगली मीटिंग तक उमरी प्लाजा पर टोल का कार्य शुरू हो जाएगा और तमाम सारे मुद्दों को लेकर प्रभारी मंत्री ने खुलकर पत्रकारों से बात की ।