Advertisement

पलंग से गिरकर प्रसूता की मौत। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला लिया जांच में।

Bhind । अटेर थाना अंतर्गत उड़नखेड़ा निवासी 21 वर्षीय नव विवाहिता की पलंग से गिरकर उसे वक्त मौत हो गई जब वह अपने घर में पलंग पर सो रही थी।

मृतका के ससुर कमल सिंह ने पुलिस को बताया संजू उर्फ संजना पति बेदराम सिंह जाति परिहार, निवासी ग्राम उड़नखेड़ा अपने घर के कमरे में एक ऊंचे पलंग पर सो रही थी तभी अचानक करवट लेते वक्त गिरी गई है। ससुर ने बताया कि बहु 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। ससुर का कहना है शायद पेट में चोट लगी है। जिसको जिला चिकित्सालय भिंड से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था।जो ग्वालियर पहुंचने से पहले रास्ते में खतम हो गई। फिलहाल मृतक की बॉडी को डेड हाउस में रखा गया है। जिसका बुधवार सुबह पीएम कराया जाएगा।