Bhind । सिटी कोतवाली अंतर्गत वाटर वर्क्स इलाके में 6 फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में एक परमल सिंह युवक की गोली मार कर हत्या कर दी । घटना कल सुबह की है।

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कांड के बाद आक्रोशित परिजनों ने घायल जयपाल सिंह को स्ट्रेचर पर रख जिला अस्पताल के सामने चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों के द्वारा पुलिस से माँग की जा रही थी कि घटना में आरोपी के परिजनों पर भी मामला दर्ज किया जाए।

लेकिन मौके पर पहुँची पुलिस की समझाइश के बाद आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम खोल दिया। जिससे पीड़ित परिजन ओर घायल जयपाल सिंह को लेकर पुलिस शहर कोतवाली पहुँची। मामला दर्ज करने की कार्रबाई शुरू कर दी गई। वही इस घटना में पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में टीम का गठन कर दिया और आरोपी के ठिकानों पर पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही है।
6 फ़ीट ज़मीन के विवाद में युवक को मारी गोली मौके पर मौत,एक युवक घायल ।















