Advertisement

अपनी मांगों को लेकर सरपंचों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन।

Bhind । जिले के सभी सरपंच पुलिस लाइन हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री के नाम उन्होंने सौंपा एडीएम एलके पांडे को ज्ञापन।सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी तोमर ने बताया जिले के सरपंच अनिश्चित काल के लिये पंचायत भवन कार्यालय का ताला बंद कर हड़ताल पर जा रहे हैं। बिकॉज़ गत कई माह से पंचायतों के विकास कार्य में अडंगा डालकर जिले के आला अधिकारियों द्वारा सरपंचों को अकारण परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं सरपंचों ने कहा कि जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे के द्वारा सरपंचों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया है। सरपंच संघ जिला अध्यक्ष का कहना है जिले की महिला सरपंचों की अलग से बैठक बुलाकर 11 बजे का टाइम देकर 3 बजे से रात 9 बजे मीटिंग लेने के लिए मजबूर किया जाता है। जबकि कई महिला सरपंच 50 किलोमीटर से भी अधिक दूरी से जिला मुख्यालय की बैठक में शामिल होने के लिए आती हैं। सरपंच संघ अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कुछ मुख्य मांगे हैं।

जैसे मनरेगा के कार्य चालू कराए जाएं और जो विकास अटके है वो पूरे कार्य कराए जाएं हैं उनका पेमेंट किया जाए, उन्होंने कहा है सरपंचों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग कि हैं कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ भिंड को तत्काल हटाया जाये।

इनका कहना है,,,,,
सर हमारी मांगे पूरी नहीं कर रहे हैं। और मीटिंग का टाइम ग्यारह बजे से होता है जबकि शाम 3 बजे शुरू कर रात नौ बजे खत्म करते है।
– महिला सरपंच।

इनका कहना है,,
भिंड के अधिकारी सीईओ को द्वारा हमारी पंचायतो में सारे काम बंद कर दिए गए हैं। हम अधिकारियों से बात करना चाहते। वो मिल नहीं रहे है। उनके मन में कुछ खोट है। इसलिए हमने तालाबंदी का विचार किया और 20 तारीख से तालाबंदी कर देंगे।
मुरारी तोमर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष।

इनका कहना है,,,, इन लोगों की अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। सीईओ हटाने की मांग की है। वो हमारे स्तर का काम नहीं है। हम शासन को भेजेंगे।तालाबंदी अभी नहीं है
– एल के पांडे एडीएम भिंड।