Advertisement

मैरिज गार्डन में करंट लगने से युवा गंभीर।

भिंड। देहात थाना अंतर्गत महावीर मैरिज गार्डन में लाइट लगाते वक्त युवक को करंट लग गया । इससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मोहित पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी पुरवागुणों जिला औरैया यूपी निवासी महावीर मैरिज गार्डन में लाइट लग रहा था तभी करंट की चपेट में आने से मूर्छित होकर गिर गया पंडित डायल की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसे इलाज दिया जाता है घटना देर शाम की बताई जा रही है।