Bhind । अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार कलेक्ट्रेट प्रांगण में आशा वर्करों ने जबरदस्त दर्शन किया। नारेबाजी करते हुए आशा वर्करों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अखिलेश कुमार शर्मा को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में आयुष्मान कार्ड बनाने से आशाओं ने साफ मना कर दिया और कहा कि सरकार पहले आशाओं का अतिरिक्त वृद्धि वेतन का भुगतान करें। वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान एवं अन्य मांगों के निराकरण के बारे में जिक्र करते हुए एसडीएम ने कहा क्या आज आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड बनाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पहले हमारा रुका हुआ वेतन दिया जाए। 6 सितंबर 23 को जारी आदेश क्र.एफ PHFW 4/ 3/ 4/ 0001/ 2023/ सत्रह/ मेडि-2 के संबध में कहा है कि
आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों से दिन रात विभागीय, गैर विभागीय कार्य करने के उपरात भी समय पर और पूरा पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है।

यहीं कारण से आर्थिक तंगी से त्रस्त आशा एवं पर्यवेक्षक एनएचएम भोपाल के समक्ष कई बार धरना प्रदर्शन कर इस अनुचित, असीमित और अन्याय पूर्ण कटौती एवं अन्य समस्याओं के प्रति ज्ञापन देकर लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराते आ रहे हैं। लेकिन आज तक इन समस्याओं का कोई भी ठोस निराकरण नहीं किया गया। ज्ञापन में कहा है। इसके अलावा 29 जुलाई 23 को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आशा उषा एवं पर्यवेक्षकों के सम्मेलन में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त वेतन वृद्धि के साथ वार्षिक वेतन वृद्धि ₹1000 की राशि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए घोषणा की गई थी एवं 6 सितंबर 23 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा आदेश जारी कर एनएचएम को पत्र प्रेषित किया गया था। लेकिन पूरा एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस आदेश के अनुसार हम आशा तथा पर्यवेक्षकों को वार्षिक वृद्धि की राशि प्रदान नहीं की गई है जबकि जुलाई 2023 में ही आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भी सम्मेलन के बाद वार्षिक वेतन वृद्धि के आदेश जारी करते हुए उन्हें जुलाई 2024 से 1000 रुपए की राशि का प्रतिमाह भुगतान भी किया जा रहा है।
आशाओं की मांगे,,,,आशा एवं पर्यवेक्षकों की ₹1000 वार्षिक वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2024 से भुगतान करने का आदेश जारी किया जावे।
प्रतिमाह 5 तारीख तक नियमित और संपूर्ण भुगतान करने के निर्णय को लागू किया जावे। प्रत्येक आशा एवं पर्यवेक्षक को उनके प्रोत्साहन राशि की भुगतान एवं बकाया राशि की अंकित विवरण पर्ची प्रदान की जावे। ताकि अनुचित और मनमानी कटौती से बड़े पैमाने पर होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सके। सभी शासकीय संस्थाओं और डिलीवरी प्वाइंट पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जावे एवं अधारण रेफरल रोकने के उचित कदम उठाए जावे। इस दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे,ममता राजावट एवं उपाध्यक्ष अरुणा नरवरिया,राज कुमारी बंसल मुन्नी देवी संगठन महामंत्री एवं तीन सैकड़ा आशा कार्यकर्ता मौजूद है।
आयुष्मान कार्ड बनाने से साफ मना किया आशाओं ने।














