Bhind। मामला दरअसल जिले के गोहद तहसील का है। जहां पर कृष्ण गोपाल सिंह तोमर पुत्र छोटे सिंह तोमर निवासी वार्ड क्रमांक 16 गोहद ने अपनी फेसबुक आईडी से गोहद नगर पालिका अध्यक्ष मंजू मेहर पत्नी जगदीश माहौर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर अभद्र टिप्पणी की है।

जिस फेसबुक पोस्ट को लेकर गोहद नगर पालिका के अध्यक्ष सहित सभी पार्षद गोहद थाने में धरने पर बैठे-बैठे गए और उन्होंने संबंधित के खिलाफ़ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायती ज्ञापन सौंपा। शिकायत के बाद आरोपी कृष्ण गोपाल तोमर के खिलाफ संगीत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है । उधर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह नारी शक्ति का अपमान है। आज मेरे खिलाफ ऐसा लिखा है। कल किसी दूसरे के खिलाफ लिखेंगे। इसलिए कार्रवाई कराई गई।

वहीं वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद राजा बेटी के द्वारा कहा गया कि इस मीडिया मैसेज पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं आरोपी कृष्णागोपाल तोमर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मेरा ऐसा कुछ इंटेंशन नहीं था ।
इनका कहना है,,,
आज मेरे खिलाफ ऐसा लिखा है। कल किसी दूसरे के खिलाफ लिखेंगे। इसलिए कार्रवाई कराई गई।
मंजू माहौर अध्यक्ष नगर पालिका गोहद।
इनका कहना है,,,
वार्ड16 की पार्षद राजा बेटी ने कहा है कि इस मीडिया मैसेज पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए।
राजा बेटी पार्षद वार्ड क्रमांक 16 गोहद
इनका कहना है,,,
गोपाल सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर आपत्ती जनक भाषा का इस्तेमाल किए । शिकायत के बाद गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मनीष धाकड़ थाना प्रभारी गोहद













