Advertisement

गिट्टी क्रेशर में गिरा युवक, दर्दनाक मौत।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी

भिंड। मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर जिले के गोहद थाना अंतर्गत डिरमन पाली गांव में गिट्टी क्रेशर में गिरकर एक मज़दूर की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर पर काम करने वाले नाहर सिंह पुत्र चेतराम जाटव सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी अनंत पुरा ग्राम पंचायत डिरमन पाली का रहने वाला बताया जा रहा है। नाहर सिंह क्रेशर पर मजदूरी का काम करता था। युवा मज़दूर क्रेशर की बौल्डर के बीच में किसी कारणबस फंस गया और दबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद नाराज़ मजदूर एवं ग्रामीणों ने लगाया जाम। घटना घट जाने के बाद सिध्दी विनायक कंस्ट्रक्शन मालिक अजय शर्मा नहीं पहुंचे मौके पर ग्रामीणों ने कंपनी मालिक पर लगाए गंभीर आरोप। ग्रामीणों ने कहा कि क्रेशर पर नहीं है कोई सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम