Advertisement

तीन अज्ञात लोगों ने पेट में चाकू मार कर से युवक हुआ घायल।

Bhind । तीन अज्ञात लोगों ने चाकू मार कर युवक को किया घायल। एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मालनपुर थाना अंतर्गत प्रदीप गौड़ उम्र 30 साल निवासी अरदोनी पोस्ट पडावली थाना रिठौरा जिला मुरैना अपने भाई के पास मालनपुर खुमानपुरा की तरफ जा रहा था। तभी हनुमान चौराहे के पास नीरज के घर खुमानपुरा की ओर पैदल चला ही था कि दो लोगों ने मिलकर प्रदीप के हाथ और मुंह पकड़ कर पेट में चाकू मार दिया।

घायल ने बताया तीन लोगों में एक लोग बाइक पर सवार था और दो लोगों ने मुंह बांधकर चाकू से वार कर दिया । घायल प्रदीप ने 108 को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी वहीं 108 चालक मुरारी लाल गोस्वामी ने तत्काल घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालनपुर पहुंचा। वहीं डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ग्वालियर के लिए किया रेफर। यह मामला मालनपुर थाना प्रभारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल घायल से बात की और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।