Bhind। मुझको शराब पीने दे छत पर ही बैठकर या फिर ऐसी जगह बता जहां पर कोई ना हो।

अब सरकारी कर्मचारी भी ऐसी ही जगह तलाश करते हैं। जहां सुकून से दो पैक लिए जाएं। लेकिन तभी किसी ने बना लिया वीडियो और कर दिया वायरस। अब हो रही है कर्म चारियों की थू थू। अब अधिकारी कर रहे हैं जांच के बाद कारवाही करने के बात ।

दरअसल मामला मुख्यालय से 20 किमी दूर मेहगांव का है। जहां तहसील कार्यालय पर कर्मचारी बना बैठे मयखाना। बताना जरूरी है कि नवीन तहसील कार्यालय मेहगांव की छत पर तहसील में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। जो दीपावली के रोज का बताया गया है। तहसील की छत् पर कर्मचारी नमकीन एवं पानी की बोतल के साथ जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। ये किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों की अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं है। कि अब तक कर्मचारी अधिकारि पर रिश्वतखोरी के आरोप लगते रहे है। लेकिन अब तहसील कार्यालयों की छत पर भी कर्मचारियों के द्वारा शराब पार्टी की जाने लगी है। इस पूरे मामले को लेकर मेहगांव एस डी एम ने कहा है। जिने कर्मचारियों के द्वारा तहसील छत पर शराब पार्टी की गई है। इसकी जांच करवा कर जो भी वीडियो में कर्मचारी दिख रहे हैं उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा किन किन और कितने ? कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है,,,,
वीडियो में जो कर्म चारी दिख रहे हैं जांच होने के बाद उन सब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी!
एसडीएम मेहगांव।
तहसील कार्यालय छत पर दारूखोरी,वीडियो हुआ वॉयरल।













