रफ्तार का कहर,,,
Bhind। अटेर थाना अंतर्गत गांव उदोतगढ के के नज़दीक बाइक और कार की आमने सामने हुई भयानक भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम किचोल काली माटी के पूरा से रानी वीरगवा जा रहे बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें एक यूवक बीरेश बघेल,दो महिलाएं गिरिजा एवं छोटी बैठी हुई थी।

उदोतगढ बजरिया के बीच एक मोड सामने से लापरवाही पूर्ण तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर मौजूद लोगों ने एकत्रित हो कर गाड़ी को रोक लिया। पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस घटना स्थल पर बुलवाई जिससे घायलों को भिण्ड जिला अस्पताल के लिए भिजवाया गया। एवं घटन कारक वाहन के चालक को अटेर थाना पुलिस अपने साथ ले गई
बताया गया है कि बाइक पर सवार वीरेश बघेल पिता बिनोद बघेल ग्राम रानी विरगमा थाना फूफ जिला भिण्ड बताया गया है एवं इसी बाइक क्रमांक Mp 30 zd 9699 पर बैठी बहन गिरजा और माता छोटी थी। जो गंभीर घायल है। कार बाइक क्रमांक RJ 45 CN 8048 है। जिसका का नाम संजय बताया जा रह है जो निवासी गणगौर जिला भरतपुर राजस्थान का है। कार चालक एवं घटना कारक वाहन दोनों को अटेर पुलिस अपने साथ थाने ले गई है।













