Advertisement

बस ने रौंदे बाइक सवार दो लोगों की मौत एक गंभीर घायल, पुलिस पहुंची मौके पर।

Bhind । उमरी थाना अंतर्गत अकोड़ा चिमनी के नज़दीक के पास एक यात्री बस ने बाइक को रौंद डाला जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों घायल हो गए । जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर अवस्था में वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के अकोड़ा मिल्क चिल्लर प्लांट के पास का है जहां स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि अज्ञात बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए दो बाइक सवारों को रोंदा जिसमें दो युवकों की मौके पर हुई मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटन की जानकारी राहगीरों ने पुलिस के दी एवं वही से निकल रही एंबुलेंस को भी रोक कर बचाव कार्य में लगाया। राहगीरों ने बताया कि घटना इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक तेज आवाज सुनाई दी, राहगीरों ने यह भी बताया कि अज्ञात बस चालक बाइक सवारों को रोंधता हुआ,बस सहित मौके से फरार हो गया, जिसमें घटनास्थल पर दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल इसके बाद एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलने पर ऊमरी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह तोमर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया । वही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की तस्दीक के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, बताया जा रहा है कि मृतकों में एक की पहचान छोटू राजावत पांडरी के रूप में की गई है। एक मृतक अज्ञात बताया जा रहा है, वही एक घायल की पहचान श्यामवीर अत्रसूमा के रूप में की गई है।