गौवर्धन पूजा पर्व पर सगरा ग्राम श्यामगिरि गौशाला पर जिला स्तरीय गौवर्धन गौपूजन कार्यक्रम आयोजित।
Bhind। दीपावली के अवसर पर गोवर्धन पूजा विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत सागर में श्याम गिरी गौशाला में जिला स्तरीय गौवर्धन, पूजा एवं गौपूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने प्रोग्राम में शामिल होकर श्री गोवर्धन महाराज की पूजा की वहीं गोवंश के कल्याण के लिए विचार विमर्श किय । इस दौरान विधायक ने अपने हाथों से गौशाला में गायों को चारा एवं रोटी खिलाकर आशीर्वाद ग्रहण किया।

गोवर्धन पूजा में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने श्याम गिरी गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा के अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार गोवंश के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। हर गांव में गौशालाएं बनाकर गायों की समस्या का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा गाय की सेवा करना हमारे भारतीय संस्कृति की एक मुख्य पहचान है। जिस घर में गौ माता की सेवा होती है। वहां भगवान स्वयं वास करते हैं । देवताओं का सेवा करने का हम सबको अवसर प्रदान होता है। मध्य प्रदेश सरकार ने गौशाला में पूर्ण सुविधाओं के साथ गुणवत्ता आधार पर गौशाला का निर्माण आगे बढ़ने का काम किया है। उनके पूरे खान-पांन की चिंता मध्य प्रदेश सरकार कर रही है। हम सब की भी जिम्मेदारी है कि गौशाला का संचालन और गायों की सेवा समय निर्धारित अनुसार हो। ताकि गौशाला में शासन स्तर पर सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए हम सबको स्वयं अपनी जिम्मेदारी उठाना पड़ेगी।
विधायक कुशवाह ने कहा कि गाय को पहली रोटी खिलाने से मिलते कई लाभ! खुल जाते हैं बंद किस्मत के ताले,हिंदू धर्म में गाय को केवल एक जानवर के रूप में नहीं देखा जाता बल्कि माता के रूप में पूजा जाता है। इसके साथ ही शास्त्रों में पहली रोटी गाय के लिए निकालने का विधान है ऐसा करना बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है।
चलिए जानते हैं कि गाय को पहली रोटी खिलाने से व्यक्ति को जीवन में क्या-क्या लाभ देखने को मिल सकते है गाय को पहली रोटी खिलाने के फायदे। गाय में माना गया है 33 कोटि देवी-देवताओं का वास। पहली रोटी गाय को खिलाने का है विधान। गौ सेवा से होती है पुण्य फलों की प्राप्ति हिंदू धर्म में कई जानवरों को पूजनीय माना गया है। जिसमें से गाय भी एक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार,गाय को गौ माता कहा जाता है। गौ माता को रोटी खिलाना और उनकी सेवा करना बहुत ही लाभकारी माना गया है। ऐसे में यदि आप रोजाना गाय को पहली रोटी खिलाते हैं,तो इससे आपको जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं।
जिससे आपके और आपके परिवार के देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। देवी लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न शास्त्रों के मुताबिक, पहली रोटी गाय खिलाने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही गौ माता की सेवा करने और रोटी खिलाने से व्यक्तियों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन भर वह स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया, एवं ग्राम पंचायत सरपंच, अवधेश सिंह ग्रामीण जन काफी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवकों का सम्मान विधायक कुशवाह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें लालजी सिंह कृष्ण पाल सिंह धर्मवीर सिंह सुनील सिंह राजावत भानु प्रसाद सिंह राजावत कैलाश सिंह विनोद सिंह बृजेंद्र सिंह रसाल सिंह जय सिंह विशंभर सिंह राम बहादुर सिंह योगेंद्र पाल सिंह प्रमुख शामिल है।















