Advertisement

16 वर्षीय किशोर की एक्सीडेंट में मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल।

Bhind ।राजस्थान बीडवाना थाना अंतर्गत एक 16 वर्षी किशोर की एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार के सारे लोग ग़म ज़दा है।

बताया गया है विकास पुत्र प्रेमबाबू निवासी मीरा कॉलोनी भिंड, हाल ज़िला बीडवाना (राजस्थान) मैं रहकर मजदूरी का कार्य करता था। वही खून खुना नामक स्थान (राजस्थान) में एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लेकर परिजन भिंड जिला चिकित्सालय पहुंचे थे । जहां इलाज के दौरान उसकी और समय मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार एवं मोहल्ले में गमगीन माहौल है। वहीं ज़िला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीएम करा कर शब परिजनों को सौंप दिया है। और आगे की कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया है।