Advertisement

पोटाश बंदूक फटने से युवक झुलसा,अस्पताल में भर्ती।

Bhind। अटेर थाना अंतर्गत ग्राम खैराट में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात दीपावली के रोज़ एक बंदूक पोटाश फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैराट में रहने वाले ललित पुत्र हरिभान सिंह पुराने पाइप से बनी हुई पोटाश भर कर चलने वाली पटाखा बंदूक चल रहे थे तभी उसकी पाइप फट गई और ललित के पेट एवं चेहरे गंभीर चोटें आईं है। जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाएगी।