Bhind मिहोना थाना अंतर्गत बंगरा मिहोना बाय पास पर भाई के यहां से भात मांग कर लौट रही एक 45 वर्षीय बहन की एक्सीडेंट में मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमन पत्नी इंदल सिंह जाटव निवासी मछंड अपने भाई के यहां लहार से बेटी की शादी में आमंत्रण देने एवं भात मांगने गई थी। वहां से लौटते वक्त मिहोना बंगरा बाईपास पर बाइक टू बाइक के एक्सीडेंट उसकी दर्दनाक मौत।
बताया गया है कि उसकी बेटी रुचि की शादी 8 नवंबर की है। तभी रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की तब्तीश शुरू कर दी। इस दुखद घटना से परिवार एवं मोहल्ले में मातम छाया हुआ है बताया गया है की बाइक उनके पति इंदल सिंह चला रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वह अपने पीछे ऋषि एवं अनुज दो बेटे छोड़ गई है ।















