Bhind । दीपावली के उत्सव में पूरा देश डूबा हुआ है। हर ओर रोशनी बिखेरने के लिए लाइटिंग की जा रही है। प्रशासन के साथ साथ आम लोगों भी उजियारा लुटाने दिए ख़रीद रहे है। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा है कि ग्रामीण अंचल में अंधेरा देखना नहीं चाहता है।
वही ग्राम बंथरी में नगर परिषद की लापरवाही के चलते अंधेरे में दीपावली मनाने को मजबूर है रहवासी। जहां 12 दिन गुजारने के बाद भी नहीं लग पाई विद्युत खंभों में लाइट है। इसको लेकर स्थानीय रहवासियों में ख़ाशी नाराजगी है।

इधर सीएमओ ने सफाई देते हुए कहा है कि काम चल रहा है। अभी आठ दिन हुए है काम शुरू हुए। छै टीमें काम कर रही है। एक टीम में चार सदस्य हैं। पूरे क्षेत्र में 1000 पोल हैं काम धीरे-धीरे चल रहा है। वहीं उन्होंने ( CMO) यही भी कहा है कि जिन लोगों ने शिकायत की है क्या उन लोगों ने कभी बिजली का बिल भरा है। “बिल भरते नहीं है और बिजली चाहिए ?”

बता दें नगर परिषद मिहोना की परिधि में आने गांव बंथरी के लोगों को इस वर्ष क्या अंधेरे में दीपावली मना ना पड़ेगी,,,? ये सवाल पूँछते हुए वार्ड क्रमांक 1के पार्षद प्रमोद सिंह एवं वार्ड क्रमांक 3 के अरुण सिंह ने कहा है कहा है कि प्रतिवर्ष इन विद्युत खंभों पर लाइट हो जाया करती थी लेकिन आज दीपावली है अभी कोई इन पर लाईटटिंग नहीं की गई है। यह सब नगर पालिका सीएमओ की लापरवाही का नतीजा है। इस वर्ष परिषद के अनदेखी की बदौलत गलियों में अंधेरा पसरा है। विद्युत लाइट अभी तक पोलों पर नहीं लग पाई है जबकि दीपावली सामने है।
इनका कहना है,,
इसमें अधिकारियों की लापरवाही है। दीपावली दीपोत्सव का त्यौहार है। जब रोशनी ही नहीं होगी तो दीपावली फीकी रहेगी। कई वार्डों में लाइटिंग कर दी गई है लेकिन हमारे बात को छोड़ दिया गया है।
सपना राजावत,पार्षद वार्ड क्रमांक 3
इनका कहना है,,
हमारी छै टीमें में काम कर रही हैं। एक टीम में चार लोग हैं। 8 दिन से काम चल रहा है। धीरे चल रहा है। पूरा हो जाएगा आने वाले समय में। जिन लोगों ने अंधेरे की शिकायत की है क्या वह लोग कभी बिजली का बिल भरते हैं?
राम शंकर शर्मा,सीएमओ नगर परिषद मिहोना।
इनका कहना है,,
लाइटें लग रही है। कल तक लग जायेंगी। काम चल रहा है।
ठाकुर प्रसाद,अध्यक्ष नगर पालिका मिहोना














