Bhind । देहात थाना अंतर्गत ग्राम कीरतपुरा में एक 38 वर्षीय महिला ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला लिया जांच में।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेमलता पत्नी मंगल सिंह भदोरिया निवासी कीरत पुरा उम्र 38 साल ने बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात को अपने घर के कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बना कर गृहक्लेश के चलते आत्महत्या कर ली है। जैसे ही घर के लोगों देखे वैसे ही जिला चिकित्सालय ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग क़ायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने यही भी बताया है कि शायद ग्रह कलेश के चलते महिला ने फांसी लगाइ है । बरहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।












