Advertisement

बच्चे को उठा ले जाने की शिकायत परिजनों की थाने में।

भिंड। मुंह बांध कर आए बाइक सवार मेरे बच्चे को उठा ले गए। दहशत ज़दा परिजनों ने की थाने में शिकायत। सोमवार को देहात थाने पहुंचकर दिनेश यादव पुत्र कुंवर सिंह यादव निवासी गडुपुरा अटेर रोड भिंड ने एक शिकायती आवेदन दिया है उन्होंने आवेदन में कहा है।

28 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह तकरीबन 5:30 बजे के घर के बाहर से सोते समय मुंह से कुछ कपडा लगा कर मोटर साइकल पर सवार दो व्यक्ति बच्चे को उठा ले गये थे। वो कौन थे ये पता नहीं चल सका हैं। जबकि बच्चा तीन-चार घंटे बाद स्वत: ही घर पहुंच गया है। बच्चों से पूछने पर वो कुछ बता नहीं पा रहा है। इस घटना से घर में दहशत का माहौल है परि जनों ने पुलिस से वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।