Advertisement

दो युवकों की मौके पर मौत। एक को गंभीर हालत में ग्वालियर किया गया रेफर।

रफ्तार का कहर, भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा!

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन को रौंदा।

Bhind। भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें ट्रक ने बाइक पर सवार को कुचला। दो की मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे मेहगांव चिकित्सालय लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरमी थाना क्षेत्र के सुकाण्ड गांव के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर कुलदीप गुर्जर अपने दो साथियों के साथ गोहद की ओर जा रहे थे। जैसे ही मेहगांव से थोड़ा आगे निकल पाए थे के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चालक ने बाईक को टक्कर मार ते हुए रौंद डाला जिससे कुलदीप गुर्जर एवं एक अन्य युवक की मौके पर भी मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मेहगांव थाना पुलिस ने डायल 100 और एंबुलेंस की मदद से तीनों को मेहगांव अस्पताल भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया है,घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मोके छोड़ भाग निकला। वहीं घटना कारक वहां को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

इनका कहना है,,,
अशोक भारद्वाज की कोठी के नजदीक बाइक एवं कैंटर में आपस में भिड़ंत हुई है। जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया है। लोग कहां के रहने वाले हैं यह पता लगाया जा रहा है।
संजय कोछा, एसडीओपी,मेहगांव।