भिंड। बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरपुरा नहर के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की दुखद मौत हो गई।
जानकारी ये है कि मनोज नामक ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर से अपने खेतों पर जुताई कर के घर बापस लौट रहा था तभी अचानक चकरपुरा नहर के नजदीक ट्रेक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिस से चालक मनोज ट्रैक्टर के नीचे दब कर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे ओर ट्रेक्टर के नीचे दबे मनोज को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जिला अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने घायल चालक मनोज को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की दर्द नाक मौत।















