थाना देहात पुलिस की बडी कार्यवाही,,,,
Bhind । पुलिस अधीक्षक असित यादव के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक दीपक तोमर, थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में सूने घर में रात्रि को ताला तोडकर चोरी के घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को माल मसरूका सहित गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है थाना देहात अन्तर्गत जखमौली फार्म हाउस के पीछे न्यू अम्बेडकर नगर भिण्ड में रहने वाले अरविन्द गोयल ने पुलिस को बताया उनका परिवार लोडी माता दर्शन के लिये नरवर गया था दूसरे दिन दोपहर बाद घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे पडे हुये है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। घर में रखे हुये सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी गायब है। जिसे कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। घटना को थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के द्वारा गम्भीरता से लेते हुये उनि नागेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। उनको चोरी गये माल व आरोपी की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गयी। टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पाया चोरी तीन अज्ञात लोगों ने मिलकर की है। मामला शांत हो इससे पहले टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि तीन व्यक्ति काले रंग की अपाचे मोटरसाईकिल से सोने व चांदी के गहनों को बेंचने की फिराक में । नई गल्ला मण्डी के आसपास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुये नई गल्ला मण्डी के आसपास के क्षेत्र की घेराबन्दी कर काले रंग की अपाचे मोटरसाईकिल की तलाश की गई। जिनकी तलाशी लेने पर सोने चांदी के गहने मिले जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिया।
जब पुलिस ने आरोपीयो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो 8 अक्टूबर की मध्य रात्रि में जखमौली फार्म हाउस के पीछे न्यू अम्बेडकर नगर भिण्ड में अरविन्द सिंह गोयल के घर में चोरी की वारदात को घटित करना स्वीकार किया। बही चोरी किये सभी सोने चांदी के सामान को पुलिस को जप्त किए।
चोरी घटना का मास्टरमाईंड फरियादी के घर का पडोसी था जिसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद घटनास्थल से भागते समय मास्टरमाइंड का पैर भी बुरी तरह से जख्मी हुआ था।

बरामद माल मशरूखा,,,
चोरों से बरामद एक काले रंग की अपाचे बाइक नम्बर MP 30 MC 4674, धातु का 1 हार,1 बडा पैडल,1 जोडी बडी कान की बाली 1 ओम का पेन्डल,1 जोडी टोक्स,1जोडी झुमकी,1 बडा पैण्डल,4 छोटे पैंडल, 12 मंगल सूत्र के मोती,1 छोटा पैण्डल,1 नाक की लॉग, 1 नाक की बाली, 6 छोटे मोती,चांदी जैसी धातू की ,2 जोडी छोटी एवं ,2 जोडी बडी पायल,1 कमर छल्ला,2 अंगूठी,6 जोडी बीछिया,1 छोटी करधौनी व1 बड़ी कर धौनी जप्त की गयी कुल मसरूका कीमती करीब 5 लाख रूपये ।
इस करवाई में सराहनीय भूमिका,,,
निरी मुकेश शाक्य, नागेश शर्मा, सत्यवीर सिंह (सायबर सेल), प्रआर विनोद कुमार, गुरूदास सोही,आर अनिल जाट,भूपेन्द्र राजावत,अजय सगर,पंकज जयंत, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दीपक जादौन, देवेन्द्र शर्मा, की सराहनीय भूमिका रही।















