मेहगांव में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर की अगवानी कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने पुष्पगुच्छ देकर की।

bhind। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र मेहगांव पहुंचे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के कार्यालय परिसर में भाजपा के राष्ट्रव्यापी संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान में जुड़ जाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा यह सदस्य अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित समृद्ध और विश्व गुरु को स्थापित करने के लिए चलाया जा रहा है। इससे हमारे सत्ता और संगठन की ताकत हर समाज तक मजबूतहोगी। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर केंद्र, प्रदेश और जिला, विधानसभा में हर बूथ पर अपनी संगठन की ताकत को मजबूती प्रदान करें।
सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता लाभार्थी हितग्राहियों को बने भाजपा का प्राथमिक सदस्य- राकेश शुक्ला

मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे भारत में सदस्यता अभियान 2024 चलाया जा रहा है, इसमें सभी धर्मों एवम् सभी समाज बढ़चढ़कर हिस्से ले रहे। इसी श्रृंखला में कार्यकर्ता केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को पहुंचकर प्राथमिक सदस्य बनाकर लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। वहीं कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ली।
मंत्री शुक्ला ने कहा हम सभी घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी लोगों को सदस्यता दिलायें एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाएं एवं समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाना है। उन्होने कहा अभी तक प्रदेश में एक करोड़ और देश में 7 करोड़ लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। आगे भी हमारा सदस्यता अभियान लगातार जारी है। मंत्री शुक्ला ने कहा कि 2014- 19 में 18 करोड़ सदस्य जोड़कर हमने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस बार भी हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि 10 करोड़ से अधिक नए सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे । पिछले सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश में हमारी संख्या 96 करोड़ थी इस बार हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है प्रथम चरण में हमने 80% लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, दूसरे चरण में हम लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता करेंगे,
*सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता-देवेंद्र सिंह नरवरिया*
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत आधार का काम करेगा, हम संगठन के निर्देशानुसार घर घर जाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। भाजपा सर्व जन हिताय के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है, अंत्योदय हमारा परम लक्ष्य है। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनकर उनका स्वागत किया और भाजपा के युवा नेता आलोक शुक्ला ने उन्हें गदा भेंट करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ अभिभाषक मायाराम शर्मा एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र रादौरिया ,जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर श्रीमती मुन्नी नरवरिया कालीचरण शाक्य पार्षद राकेश चौधरी पार्षद रमेश ओझा पार्षद गुलाटी गुर्जर पार्टी के युवा नेता सुभाष राठौड़, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर मंच पर उपस्थित थे।















