Advertisement

पत्नी चरित्र के संदेह में आरोपी ने की धारदार हथियार से युवक की हत्या। तुरत कार्यवाही करते पुलिस ने किया आरोपी गिरफतार।

पत्नी चरित्र के संदेह में आरोपी ने की धारदार हथियार से युवक की हत्या। तुरत कार्यवाही करते पुलिस ने किया आरोपी गिरफतार।

भिंड। गोहद थाना अंतर्गत एक पति ने अपने पत्नी के चरित्र संदेह के चलते उससे मिलने जुलने वाले युवक की धारदार से दिनदहाड़े हत्या कर दी हे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोहद थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया फरियादी नरेश जाटव पुत्र मुन्नालाल जाटव ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा गजेंद्र जाटव निवासी मनोहर का पुरा चाची विनीता को दवा दिलाने ग्वालियर गया था । उसी समय संतोष जाटव निवासी गढ़रोली का फोन आया और उसने नौकरी के लिए दस्तखत कराने के बहाने गढ़रोली बुलाया जहां आरोपी ने चरित्र संदेह को लेकर गजेंद्र जाटव की हत्या कर दी है। उन्होने बताया कि कहा तो यहां तक जा रहा है कि गजेंद्र का साला चंद्रेश से संतोष जाटव की पत्नी के अवैध संबंध थे। जिसके शक में आरोपी द्वारा गजेंद्र की हत्या कर दी हे। पुलिस ने पूछताछ के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए बल के साथ पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की कर ली है। अब गिरफतार आरोपी से पूछताछ की जा रही है इधर धारा 302 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंपा दिया है।

कथन,,,,
चरित्र संदेह के चलते उसकी हत्या की गई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
*,,,,,राजकुमार शर्मा,गोहद थाना प्रभारी*