Advertisement

फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश में युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल कराया भर्ती।

Bhind। उमरी थाना अंतर्गत ग्राम पांडरी में अज्ञात कारण के चलते युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बाद घटना परिवार के लोगो ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र हुकुम सिंह राजावत उम्र 35 निवासी पांडरी ने दोपहर तकरीबन 12 बजे घर के अंदर अज्ञात कारण फांसी लगा ली। तभी इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो वह आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं युवक की मां रेशमा ने बताया कि 3 दीन पूर्व ही नौकरी से आया हैं। ये रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में काम करता हैं। लेकिन युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की इस का पता नही चल सका है। युवक परिवार में सबसे छोटे हैं। और एक बड़ा भाई है।