Bhind। गोरमी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में अज्ञात लोगों ने एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पहुंचा और पड़ताल शुरू की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की दरयानी रात किन्हीं अज्ञात लोगों ने गोरमी वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले राजू यादव पुत्र दशरथ सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लगभग एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीओपी संजय कोच्छा घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए है। मौका ए बारदात से डेड बॉडी उठवाकर डेड हाउस भिजवाई है।

वहीं मामला पंजीबद्ध कर घटना पर परिवार एवं अन्य सदस्यों से पूछताछ कर हर एंगल से पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। इस दुखद घटना से इलाके में लोग गम जदा है।
गोली मारकर की 18 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस दल बल के साथ मौके पर।













