Bhind। देहात थाने में ऐसा सनसनीखेज मामला समाने आया है जिसने पुलिस प्रशासन को भी सकते में ला दिया है। जहां एक शक्की पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते उसे पहले तो नदी में धकेल कर मौत के घाट उतारा। फिर तीन दिन तक कुंवारी नदी के तीर तीर पत्नी के शव को ढूंढा। मिलने पर उसने जेट में भर कर उसको उठाया और वही थोड़ी दूर नदी के किनारे पर एक गड्ढा खोदकर लातों से खूंध कर मिट्टी डालकर दबा दिया। इतना ही नहीं कुरूर पति अपनी पत्नी के शब को झांकर से भी ढक दिया ताकि आते जाते लोगो की नज़र ना पड़े।
बताना ये है कि सिमराव गाँव मे रहने बाले उदयभान सिंह को एक बार अपनी पत्नी सोनी के चरित्र पर शंका हुआ उसी शंका के चलते उदयभान अपनी पत्नी को आधी रात क्वारी नदी के पुल पर ले गया जहां से धकेल कर मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे रची साजिश
पति उदयभान सिंह 24 सितंबर को अपनी पत्नी सोनी को क्वारी नदी पर बहाने से ले गया जिसके बाद उसे नदी में धक्का देकर धकेल दिया।और बापस घर आ गया अगले दिन देहात थाना पहुँचा ओर अपनी पत्नी सोनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
सात दिन तक पति ने खोजा पत्नी का शव
अपनी करतूत छुपाने घटना के दिन से ही सोनी के पति क्वारी नदी के आसपास जाकर लगातार एक सप्ताह से अधिक समय तक पत्नी सोनी के शव को खोजता रहा। पुलिस ने बताया की घटना स्थल से लगभग पांच किलो मीटर की दूरी पर परसोना गांव के पास नदी में उसे पत्नी सोनी का शव मिल गया तो उसने शब पहले तो झेंढ़ भर कर उठाया फिर कुछ दूरी पर अपने पैरो से दबाकर दलदल में शव को दबा दिया और उस पर झांकर रखा दिए ताकि किसी राहगीर की नज़र न पड़ सके।

मायके पक्ष ने जताई थी हत्या की आशंका
सूचना पर ग्राम सगरा से पहुंचे मृतिका सोनी के मायके पक्ष के लोग अपनी बेटी को लेकर चिंतित थे। उन्होंने पुलिस को अपनी शक-सुबह जताते हुए कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। आशंका के आधार पर देहात थाना पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में क्वारी नदी के आसपास बीहड़ में खोजबीन शुरू कर दी। तभी पुलिस के हाथ दूसरे दिन सफलता लगी और पुलिस ने मिट्टी में दबे हुए शव को बाहर निकाल वाया और मृतिका महिला के शव का डीएनए टेस्ट कराया। इधर पूछताछ तेज़ कर ते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी
वहीं पुकिस का कहना है जल्द ही आरोपी पति और घटना में सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी किसी भी पल की जा सकते है।















