Advertisement

पत्नी को ज़मीन में गाड़,पति ने दर्ज़ कराई गुमशुदगी।

Bhind। देहात थाना अंतर्गत ग्राम सिमराव का है जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को कत्ल कर जमीन में गाड़ दिया और खुद ही पहुंच गया थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने। जब मायके वाली को शक हुआ। तो उन्होनें सारी हकीकत पुलिस को बताई ।

पुलिस ने शक्ति से पूछताछ करते हुए हत्यारे पति से सब कुछ उगलवा लिया।
गौरतलब है कि मृतका सोनी राजावत पत्नी उदयभान सिंह तोमर उम्र 26 निवासी सिमराव को उसके पति ने हत्या कर जमीन में गाड़ दिया और ख़ुद ही देहात थाना रिपोर्ट में अपनी पत्नी को खो जाना दर्ज करवाया।

सगरा निवासी मटके वालो को ख़बर लगी तो परिवार के लोगो को शक हुआ, कि ख़बर झूठ है। तभी मायके के पक्ष ने शक सुवा के आधार मान कर पुलिस को सारी घटना बताई। उन्होंने कहा ससुराल पक्ष सही बात नही बता रहा है। वो कहते हैं आपकी बच्ची किसी के साथ भाग गई है। इस पर पुलिस ने पति के भाई से शक्ति बरते हुए थर्ड एंगल से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। परिजन महिलाओं की बात पर यकीन करें तो पति के भाई ने बताया की उदय भान ने सोनी को मार है।

वहीं पुलिस ने आरोपी पति के पिनपाउंट स्थान पर से महिला की वॉडी जमीन में गडी मिली है को उखड़वा कर जांच के लिए भेजा। और आरोपी की तलाश शुरू कर दिए हैं।