घटनास्थल पर ही एक की हुई थी मौत दूसरा था गंभीर रूप से घायल।
Bhind । सड़क पर रखे विद्युत पोल से टकराकर एक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर घायल।

मामला दरअसल ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकाह का है। जहां देवेन्द्र पुत्र मतोली जाटव अपने भतीजे भिखारी लाल जाटव के साथ हनुमंतपुरा चौराहे से निमंत्रण खाकर अपने गृह गाँव रेमजा वापस जा रहे थे।

तभी किसी वाहन का सामने से फोक्स पड़ने से देवेन्द्र जाटव की मोटर साइकिल का डिशवेलेंश हो गया और रोड पर रखे बिजली के पोलो से टकरा गई। जिससे मोटर साइकिल पर सवार दोनों लोग गंम्भीर रुप से घायल हो गए । सूचना मिलते ही ऊमरी थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं दोनों घायलों को उठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने चैकअप करने के उपरांत देवेन्द्र जाटव को मृत घोषित कर दिया वहीं भिखारी लाल जाटव को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डाक्टर के अनुसार इलाज कर रहे घायल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए डेड हाऊस भिजवाया और पीएम करा कर परिजनों को शब सौंप दिया है।
इनका कहना है।,,,,,,
हनुमानपुरा के नजदीक भदोरियों के पूरा से मामा जी खाना खाकर लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। हादसा होने का बड़ा कारण बीच रोड पर रखे विधुत पोल है। जो सामने से आते वाहन की रौशनी के कारण नहीं देखे। इस में विधुत विभाग की लापरवाही है।
मृतक का भांजा।












