Advertisement

ठोकर लगने से गिरा मजदूर पर गिरी सीमेंट की बोरी है हालत गंभीर,ग्वालियर रेफर।

भिंड। ग्राम बिठौली अंतर्गत निर्मानाधीन मकान में काम करते वक्त 40 वर्षीय मजदूर के गिरने से हुई हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया ग्वालियर रेफर।

मिली जानकारी के अनुसार मूलपाल पुत्र गंगाजी निवासी बिठौली जिला इटावा, ग्राम बिठौली में किसी बनने वाले मकान में लेवरी का काम कर रहे थे। तभी पैर उलझने से गिरे और सीमेंट की बोरी सिर पर रखे हुए थे। वह बोरी शरीर पर आ कर गिरी जिससे उनकी हालत हुई गंभीर हो गयी है। जिला चिकित्सालय भिंड के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।