Bhind । जिले की गोहद तहसील सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जब नायब तहसीलदार ने देर रात छापा मारा तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है । मामला दरअसल गुरुबार देर रात सब रजिस्टार ऑफिस में छापा मार कार्यवाही का है। जहां नायब तहसीलदार सब रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट पर जब पहुंचे तो बन्द ऑफिस के अंदर एक ब्यक्ति काम करते हुए दिखा। जिसके बाद नायब तहसीदार ने मोबाईल की रौशनी में गेट खुलवाया और उस कर्मचारी से पूछताछ शुरू की है।

यहां बताना मुनासिब होगा कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को इस तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी निरन्तर प्राप्त हो रही थी। जिस पर कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे । निर्देश का पालन करते हुए नायब तहसीलदार ने देर रात जब सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर छापा मारा तो बंद कार्यालय के अंदर एक व्यक्ति को पकड़ा है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। इस अचानक देर रात हुई कार्रवाई से इलाके में कानाफूंशी का दौर चल पड़ा है।
जिले की गोहद तहसील सब रजिस्टार कार्यालय में देर रात नायब तहसीलदार ने मारा छापा।













