लहार (Bhind) नवदुर्गा “नवरात्रि” दशहरा पर्व पर कानून व्यवस्था को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीओपी लहार रविंद्र शर्मा,थाना प्रभारी लहार रविंद्र शर्मा द्वारा उपस्थित सदस्यों से नवरात्रि पर होने वाले आयोजनों तथा दशहरा पर्व पर रावण के पुतला दहन पर रखने वाली सतर्कताओ के बारे में विस्तार से चर्चा की गईं एवं लहार कस्बा में सैंकड़ों स्थानों पर विराजेंगे मां,
इस के अलावा दशहरा पर भाटनताल में होगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन। वहीं आतिशबाजी का भी विशेष प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा । बैठक में पत्रकार गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न।















