Bhind । उमरी थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के नजदीक एक 55 वर्षीय महिला को लोडर चालक ने रौंद डाला और मौके से फरार हो गया । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित किया।
उमरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला पत्नी शिव चरण निसाद्द ग्राम हरिपुरा जिला इटावा उत्तर प्रदेश निवासी को भिंड गोपाल पुरा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर के नज़दीक किसी अज्ञात के चालक ने वाहन को ला परवाही पूर्वक चलते हुए बाइक पर बैठी महिला को कुचल दिया। और घटना सथल फरार हो गया। तभी चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय हंड्रेड डायल की मदद से भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
बताया गया है मृतका एवं उनका पति शिव चरण अपनी बहन के यहां से 13वीं के प्रोग्राम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है।
वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना कारक वाहन की तलाश तेज कर दी है।















