Advertisement

कोर्ट स्टे के बाद भी अतिक्रमण तोड़ने पहुँचा मदाखलत दस्ता,गुस्साई भीड़ ने सीएमओ के साथ की हाथापाई

कोर्ट स्टे के बाद भी अतिक्रमण तोड़ने पहुँचा मदाखलत दस्ता,गुस्साई भीड़ ने सीएमओ के साथ की हाथापाई

भिंड। कोर्ट स्टे के बाद भी नगर पालिका अंमला अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा तो गुस्साए परिजनों के साथ भीड़ ने नपा अधिकारियो के साथ की धक्का-मुक्की। प्रशासन की बड़ी किरकिरी हो रही है
बताया गया है मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका लहार में अमले एक अतिक्रमण कारी मोहन झा के मकान को तोड़ने पहुचा। तभी उसने अपना कोर्ट से मिला स्टे दिखाया । अधिकारी ने कोर्ट स्टे को नजरअंदाज करते हुए मकान को तोड़ने का जबरदस्ती प्रयास किया जैसी मकान की एक दीवार हैप्पी जी ने गिराई वैसे ही भीड़ एवं परिवार के लोग देश में आ गए और संबंधित नगर पालिका सीएमओ के महेश पुरोहित के साथ धक्का मुक्की कर दी। सूत्रों तो ये भी बता रहे है। कि फरियादी ने जब स्टे की कॉपी श्री मान महोदय को दिखाई गई तो उनके द्वारा बोला गया, हम इसे नही देखते कोठी पर बिधायक जी के सामने जाओ अगर बो बोलेंगे तो हम आपको बक्स देंगे। ऐसी बात करके अमला अंदर घुसा ओर महिलाओं के साथ अभद्रता की उन्हें घर के वहार लाकर पटक दिया। ये सब नजारा देख आक्रोशित हुई जनता ने नगर पालिका अमले को खदेड़ा। इसी भगदड़ में फंसे सीएमओ महेश पुरोहित के साथ हाथापाई कर दी। जानकारी लगते ही भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुँची तब जाकर अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन ब्यापारियों ने बाज़ार बन्द कर अपना प्रदर्शन जारी रखा। प्रशासन मामले को सुलटाने के प्रयास में लगा हुआ है। वही लोगो के चेहरे पर तनाव की लकीर है। पर नियंत्रण में।