Bhind । जिले में आध्यात्मिक गुरुओं एवं संतों व महात्माओं के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य भिण्ड को ग्वालियर और इटावा से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराना है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अटेर से कांग्रेस पार्टी विधायक हेमंत कटारे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।
हाईवे पर अब तक हजारों लोगों की जानें ले चुका है, जिसे “मौत का हाईवे” कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं है। हज़ारों गौवंश भी इस मार्ग पर अपनी जान गंवा चुके हैं।
यह न केवल एक निर्माण की समस्या है बल्कि हमारे समाज के लिए यह शर्मनाक बात है कि अनेकों बार ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार की आँखें नहीं खुली हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इस बार भिण्ड जिले के सभी आध्यात्मिक गुरु, संत और महात्मा भी इस धरने में शामिल होने पर मजबूर हो गए हैं।
इस संबंध में मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत कटारे जी ने कड़ा बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी की भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को अब अपनी आँखें खोलनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई वर्षों से यह मुद्दा लंबित है और अब तक किसी भी ठोस कार्यवाही की कोई पहल नहीं की गई है।
श्री कटारे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह किया है कि अतिशीघ्र इस नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरा कर इसे सिक्स लेन में तब्दील करने का आश्वासन दिया जाए, ताकि जनता को इस मौत के जाल से निजात मिल सके।













