Bhind । ग्वालियर हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर आज बार एसोसिएशन भी समर्थन में आगे आया है।

30 सितंबर से होने वाली रैली और धरना प्रदर्शन के समर्थन में एसोसिएशन अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने संत समाज के नाम पत्र लिखा है। अखिल भारतीय संत समिती के जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने तेजपुरा ,गोरमी, मेहंगाव में मंदिरों में जाकर जगह जगह संत समाज एवं भक्तो को 30 सितंबर 11 बजे बड़े हनुमान मन्दिर रैली में आने का आह्वान किया।

वहीं समाज सेवियों ने भिंड शहर में परेट चौराहा,गोल मार्किट, हाउसिंग कॉलोनी,ग्रामीण से फूफ, सुरपुरा, प्रताप पुरा अटेर में जनसंपर्क किया। सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आह्वान किया। इस अवसर पर आदिनाथ भक्त मंडल ग्रुप ,समाज सेवी सुनील फौजी, जीतू जमपुरा, अरविंद शर्मा, जितेन्द्र फौजी रॉकी तोमर,छोटू भदौरिया खडेरी पुरा, सुभम पचौरी, पंकज शुक्ला, राजेश यादव गडु पुरा, बिपिन थापक , ऋषि भदौरिया मनीष बारांकला आदि शामिल रहे।
संत समाज की अगुआई में आंदोलन को बार एसोसिएशन का समर्थन














