Advertisement

सड़क हादसे में 35 वर्षी युवक की दर्दनाक मौत

Bhind। अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। मृतक किसी निमंत्रण से लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना कारक वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

उमरी थाना क्षेत्र अकोडा चिमनी के पास दीपक सिह भदौरिया पुत्र नरेन्द्र उर्फ टुन्डे सिह भदौरिया उम्र 35 वर्ष अपने गांव पुराढूमना से निमंत्रण खा कर भिण्ड आ रहा था तभी अकोडा के पास किसी अज्ञात बहान ने दीपक की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दीपक भदौरिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल घायल को लाया गया । जहां डॉक्टर ने परीक्षण के वाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पी एम करवाया और परिजनो को सौफ दिया है।